भिलाई। पीएम नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व के जरिये पुरे देश को एक सूत्र में बांधे रखने और हर वर्ग को उनका हक़ दिलाने वाली केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ इन 7 वर्षों में केवल जनता की सेवा करने का कार्य किया है। राष्ट्र सेवा व जनकल्याण में सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर समर्पित भाव से केंद्र सरकार अपना काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। उक्त बाते भिलाई कैन डू, पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत ने कहते हुए आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह की मौजूदगी में राजनांदगाव उनके निवास पर सेवा ही संगठन के तहत रमन सिंह व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अतुल ने दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन व 2000 मास्क डॉक्टर रमन सिंह को सौपे। डॉ रमन सिंह ने भाजयुमो पदाधिकारियों के समक्ष अतुल के इस सेवा भावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंद लोगो को ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाओं को जनता के बीच पहुंचाने का काम हमारे युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत व भाजयुमो के कार्यकर्त्ता इस प्रदेश में जनता की सेवा में जुटे हुए है।
उक्त दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन व मास्क को राजनांदगाव भाजयुमो नेता मोनू बहादुर सिंह व उनकी टीम को डॉक्टर साहब ने सौपते हुए कहा कि जनता की सेवा में जुट जाये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लीला राम भोजवानी, भाजयुमो नेता श्री वाधवा, शिव ताम्रकार, राम बाबू सहित बड़ी संख्या में भाजपयूमो के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।














