
भिलाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय दादा बन गए है। उनके पुत्र मनीष पाण्डेय को आज प्रथम संतान के रूप में पुत्री की प्राप्ति हुई है।
मनीष पाण्डेय ने इस खुशी के पल को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा है कि….
ईश्वर की असीम कृपा से आज मेरे घर लक्ष्मी के रूप में पुत्री का आगमन हुआ है। इस खुशनुमा पल को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता, एक पिता के रूप में अपनी बेटी को गोद में उठाने से बड़ा कोई सुख नहीं हो सकता।














