BREAKING

Uncategorised

नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 30 मई 2021 को पीड़िता थाना हाजीरा आकर लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुकदेव उर्फ छोटू बंजारे नाम का लड़का विगत 5-6 माह से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था तथा जब वह घर में अकेली रहती थी तो उसके घर में आकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करता था तथा दिनांक 30 मई 2021 को भी दोपहर 2:00 बजे आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 314/21 धारा 450, 376 भादवि, 4,6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में पीड़िता का उम्र 16 वर्ष से कम होने पर प्रकरण में 376(2)(ढ), 376(3) जोड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


वही एक अन्य मामले में प्रार्थी अशोक कुमार केशरवानी द्वारा 28 मई 2021 को थाना का रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27-28 मई 2021 को कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के सूने गोडाउन के ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गोडाउन के पार्किंग में खड़े टाटा एस वाहन का एक चक्का, बैटरी तथा एक वाहन का बैटरी, स्टेफनी कीमती ₹26000 चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303/2021 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 31 मई 2021 को खमतराई बाजार में संदेही धनेश साहु मिला जिसे थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर संदेही धनेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गोवर्धन नगर दुर्गा चौक थाना खमतराई का दिनांक घटना 27-28 मई 2021 के रात्रि जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो बैटरी सहित एक चक्का कीमती 16000 बरामद किया गया। आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts