BREAKING

Uncategorised

जेसीआई वामांजली रायपुर का तीन दिवसीय ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न, ट्रेनिंग से बच्चे, पेरेंट्स और महिलाए हुई लाभान्वित

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा जूम के माध्यम से लगातार तीन दिन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। पीआरओ सविता गुप्ता ने बताया जिसमें पहला दिन जेसी जयेश पोमल द्वारा वर्चुअल वर्ल्ड के बारे में जानकारी दी गई, दूसरे दिन अदिति दुबे द्वारा बच्चों को पैसे की अहमियत बताते हुए उन्हें बचत करने के तरीके बताए गए वही तीसरे और अंतिम दिन वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा सोनी द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकार पर ट्रेनिंग दी गई, जिसके तहत उन्होंने घरेलू हिंसा स्त्रीधन और महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बहुत प्रमुख प्रमुख बातें बताई। जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कुछ टोल फ्री हेल्पलाइन का नंबर दिया जिसमें प्रमुख रुप से है 181 महिला हेल्पलाइन, 15 16 महिलाएं अपने लिए न्याय मांग सकती हैं 1098 बच्चों पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए तथा 1091 बाल विवाह रोकने के लिए जारी किए गए हैं। इन तीनों ही ट्रेनिंग का बच्चे पेरेंट्स और महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया और सराहा और कहा कि जेसीआई रायपुर वामांजलि का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने करोना काल में घर बैठे जूम के माध्यम से ऐसी प्रमुख जानकारियां दी और यह भी कहा कि आगे भविष्य में भी ऐसी और भी जानकारियां दें। समय समय पर ऐसे ही प्रोग्राम करते रहिए इन तीनों ट्रेनिंग में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेश अग्रवाल, मीता जैन, डॉक्टर अनन्या मिश्रा, प्रेसिडेंट संगीता अमल और सेक्रेटरी सीनू नायक तथा पीडी उषा तिवारी, शीलू शर्मा और पारुल मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Posts