गर्दन की चोट के कारण टी से बाहर रहे शुभमन गिल वापसी करेंगे. टीम के उप-कप्तान गिल के साथ वर्ल्ड नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. तीसरे वनडे के प्लेइंंग इलेवन में खेले 9 खिलाड़ी पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं…
कटक (ए)। टेस्ट और ODI सीरीज के बाद अब भारतीय टीम का फोकस टी20 सीरीज पर है. आज 9 दिसंबर 2025 से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है. यह मुकाबले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC T20 World Cup 2026 से पहले यह आखिरी बड़ी तैयारी का मौका है. ऐसे में आइए बताते हैं कब कहां ये मैच खेले जाएंगे और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।
सूर्या एंड कंपनी भले ही पिछले कुछ समय से टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा. हाल ही में भारत को उनके घर पर टेस्ट में करारी शिकस्त दे चुकी अफ्रीकी टीम T20 में भी दमदार खेल दिखा सकती है और आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में खेले गए टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टीम इंडिया से बेहतर रहा है. भारतीय टीम ने अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. 6 में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि 5 मैच भारत के नाम रहे हैं. एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला था।
ओवरऑल बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं. यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 18 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि प्रोटियाज टीम को 12 जीत से संतोष करना पड़ा है।
पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
सभी मैच रात 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे:
9 दिसंबर – पहला T20I, बाराबती स्टेडियम, कटक
11 दिसंबर – दूसरा T20I, मुल्लनपुर (नया चंडीगढ़)
14 दिसंबर – तीसरा T20I, धर्मशाला
17 दिसंबर – चौथा T20I, लखनऊ
19 दिसंबर – पांचवां T20I, अहमदाबाद
भारत–साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर भी सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे. शुभमन गिल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उनको टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पंड्या भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पेस अटैक को लीड करते नजर आएंगे।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका टीम
एडेन मार्कराम (C), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डि जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, क्विंटन डी कॉक (WK), डोनोवन फरेरा (WK), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनिल बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे।
















