
भिलाई। भाजपा के “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रीगुरु सिंह सभा गुरुनानक नगर वैशाली नगर सुपेला के प्रधान तेजेंदर सिंग व छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के चैयरमेन जसबीर सिंह चहल एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भिलाई कैन डू, पर्वत फ़ाउंडेशन के चैयरमेन एवम भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत ने सर्वप्रथम गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका व गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वैशाली नगर गुरुद्वारे में आज भेंट की। कोरोना जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिए ऑक्सीजन की कमी ना हो भविष्य में उसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वैशाली नगर गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधन के लोगो को सौंपी गयी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के चैयरमेन जसबीर सिंह चहल व गुरुरद्वारा प्रबंधन के पदाधिकारियों ने अतुल पर्वत ,को सरोपा भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही पर्वत फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगो में वैशाली नगर गुरुद्वारा कमेटी के अमोलक सिंह , चरण सिंह , बलजिंदर सिंह , हरजिंदर सिंह , अवतार सिंह , राजू सिंह, गुरमेल सिंह सोखी , बलजिंदर सिंह कलेर भी मौजूद थे।














