
भिलाई। विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में दुर्ग पुलिस, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदर्शन में जनता के जान एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर बेहतर कार्य कर रही है। दुर्ग पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं पॉइंट ड्यूटी के माध्यम से चौक/चौराहा पर नाकाबंदी करते हुए, कानुन व्यवस्था बनाते हुए, बाजारों में पेट्रोलिंग के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए, जरूरत मंद व्यक्तियों को सहयोग पहुंचाते हुए विभिन्न प्रकार के दिये गये कर्तव्यों का निष्पादन किया है। कर्तव्य के निष्पादन के दौरान जिले के कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए और उनमें से उनि इन्दु राम साहू, सउनि प्रकाश दास, प्र.आर. भगवान दास, प्र.आर फुलचंद भुआर्य, प्र.आर. शिव बोधन यादव एवं आर. नरेश भाई सोनी 06 पुलिसकर्मियों के ज्यादा संक्रमित होने से उनकी मृत्यु हो गई, जो दुर्ग पुलिस के लिए आपूर्णिय क्षति है। इन पुलिसकर्मियों के परिवार से मिलने स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर उनके घर पहुंचे, उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी जिला दुर्ग थे। पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने उन पुलिस परिवारों से मिलकर उनके कुशलता के संबंध में जाना, साथ ही शासकीय देय स्वत्व एवं अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी ली। 06 परिवारों में से 03 परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति मिल गई है एवं शेष 03 परिवार की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में है जिसे शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सब एक परिवार है आप के किसी भी समस्याओ का निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर है आप किसी भी समय हमसे सम्पर्क कर सकते है। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर पुलिस परिवार भावुक हो गये।














