
भिलाई 3। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 7 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई तथा भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन परमेश्वरी भवन भिलाई 3 में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद राज्यसभा सरोज पाण्डेय की उपस्थित रही, साथ ही जिला भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला की भी उपस्थिति थी। ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत 29 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 13 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें गरिमा जायसवाल, अरुण साहू, तोरण सोनी, हेमंत सिंह, राकेश चोकर, दिनेश साहू, मनीष झा, एम नियोगी, पीतांबर हरपाल, गणेश देवांगन, गौरव, मलय बनर्जी, रंजन सिंह, निश्चय बाजपेई ,पुरुषोत्तम यादव मौजूद थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा, चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, मंडल महामंत्री नारायण रेड्डी, मंडल कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर जयसवाल, पुखराज जैन, चंद्रिका यादव, गौरीशंकर, मुकेश अग्रवाल, रामखेलावन वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, किशोर साहू, चंद्र प्रकाश पांडे, सुनील मिश्रा, पद्मिनी साहू , सुषमा जेठानी, प्रेमलता ,परमजीत सिंह, गोविंद नंदी, पूर्णिमा ठाकुर, सविता साहू ,महेश तिवारी, विवेक कुलश्रेष्ठ ,भूपेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपना योगदान दिया कुम्हारी मंडल से अध्यक्ष श्री पी. एन. दुबे महामंत्री गोल्डी गोस्वामी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। रक्तदान में मॉडल वर्ल्ड ब्लड बैंक पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर का विशेष योगदान रहा।














