BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मासूम बच्चे को मारकर गाल सूजा देने वाला शराबी प्रधान पाठक गिरफ्तार

मासूम बच्चे के साथ निर्दयता पूर्वक मारपीट करने वाले शिक्षक उदय यादव के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे…लड़का जब स्कूल से घर आया तो देखा दोनों गाल सूजा हुआ था, आंख में खून उतर गया है और बच्चा बुखार से बुरी तरह हाफ रहा है बच्चे से जब पूछा तो बताया कि टिफिन के बाद उदय यादव (शिक्षक) शराब के नशे में पढाने आये और गिनती पढवाने से नहीं बता पाने पर गाली गलौज और डाट फटकार कर बच्चे के साथ मारपीट किया है…

 

 

बलरामपुर। सात वर्षीय मासूम बच्चे प्रार्थी पिता ने थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर द्वारा थाना त्रिकुण्डा में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, प्रार्थी का लड़का उम्र 07 वर्ष ग्राम पलगी का शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाडी ग्राम पंचायत पलगी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में कक्षा दूसरी में पढ़ता है।

दिनांक 28/11/2025 दिन शुक्रवार को इसका लड़का जब स्कूल से घर आया तो देखा दोनों गाल सूजा हुआ था, आंख में खून उतर गया है और बच्चा बुखार से बुरी तरह हाफ रहा है बच्चे से जब पूछा तो बताया कि टिफिन के बाद उदय यादव (शिक्षक) शराब के नशे में पढाने आये और गिनती पढवाने से नहीं बता पाने पर गाली गलौज और डाट फटकार कर बच्चे के साथ मारपीट किया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मासूम बच्चे के साथ निर्दयिता पूर्वक मारपीट करने वाले शिक्षक उदय यादव के विरूद्ध थाना त्रिकुण्डा में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 296,115 (2) बीएनएस एवं किशोर न्याय, (बालको की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में आरोपी उदय यादव की पता-साजी कर हिरासत में लेकर आरोपी प्रधान पाठक उदय कुमार यादव पिता स्व. रामजी यादव, जाति अहिर, उम्र 56 वर्ष, सा. पलगी, थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर के विरूद्ध अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 296,115 (2) बीएनएस एवं किशोर न्याय, (बालको की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, 82

नाम आरोपी:- उदय कुमार यादव पिता स्व. रामजी प्रसाद यादव जाति अहिर उम्र 56 वर्ष सा.पलगी थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

Related Posts