पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुन्दरराज पी. (भा0पु0से0) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर डाॅ. संजीव शुक्ला (भा0पु0से0)के कुशल मार्गदर्षन में संचालित नक्सल विरोधी अभियान में जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक बालाजी राव (भा0पु0से0) के कुशल रणनीति के तहत् जिले के सुरक्षा बलों को ककड़ीपदर पारा, तुमड़ीवाल के जनमिलिषिया कमाण्डर पोहडू राम एवं आमदई एलजीएस सदस्य कमलूराम कश्यप निवासी तुमड़ीवाल को गस्त सर्चिग अभियान के तहत् गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कमलूराम वर्ष-2015 में बड़ेकुरूशनार क्षेत्र में पुलिस मुखबीरी के संदेह में एक आमजन की हत्या करने में शामिल था। वहीं दिनांक 02.05.2020 को पोहडू राम अपने साथियों के साथ एक आमजन पर जान लेवा हमला करने की घटना का मुख्य आरोपी था। इस घटना के बाद जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी 41वीं वाहिनी ने संयुक्त अभियान चलाकर इन दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस अभियान को जमीनी अमलीजामा पहनाने में अति. पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी मर्दापाल रमन उसेण्डी सक्रिय भूमिका में रहे।









