BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाईट कर्फ्यू का उल्लघंन कर घूमने वालों 437 वाहन चालको के विरूद्ध दुर्ग यातायात पुलिस ने की ताबड़तोड कार्यवाही

भिलाई। कोरोना महामारी को फिर से बढ़ने से रोकने के लिए जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे द्वारा जिले में शाम 06.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का आम नागरिकों से पालन कराने के लिए प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश में कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्ग दर्शन में एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेत्वृत में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिनांक 27.05.2021 को शाम 06.00 बजे के बाद घूमने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 32 फिक्स पाइंट लगाकर कार्यवाही की गई| जिसमें यातायात पुलिस की 16 फिक्स पाइंट एवं थाना के 16 फिक्स पाइंट बनाया गया है। पुलिस की कार्यवाही शाम 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक जारी रहा जिसमें केवल इमरजेंसी सेवा वाले वाहन के आवागमन में छूट दिया गया एवं कुल-376 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई तथा 61 ऐसे भी लापरवाह लोग मिले जो बिना मास्क के घूमते पाये गये जिनके उपर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।आगामी दिनो में पुलिस द्वारा यह कार्यवाही और सख्त किया जावेगा।

अपील एवं चेतावनी:- यातायात पुलिस दुर्ग शहर के आम नागरिको से अपील करती है कि वर्तमान में दुर्ग जिले के अंतर्गत कोरोना महामारी का प्रकोप कम हुआ लेकिन अभी कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है इसलिए शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करें बिना मास्क के बाहर न निकले आवश्यक होने पर घर से बाहर निकले और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
शाम 06.00 बजे के बाद घर से बाहर निकले वाले के विरूद्ध पुलिस द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जावेंगी।

Related Posts