रायपुर -28 मई 2021/ पीआर/आर/68:- ईस्ट कोस्ट रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां कोविड-19 के कारण उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। रद्द रहने वाली गाड़िया:- (1) गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन 02 जून 2021 से 11 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (2) गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्नम -रायपुर स्पेशल ट्रेन 01 जून 2021 से 10 जून 2021 तक रद्द रहेगी। (3) गाड़ी संख्या 02865 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)- पुरी- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 जून 2021 एवं 10 जून 2021 को रद्द रहेगी। (4) गाड़ी संख्या 02866 पुरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 जून 2021 एवं 08 जून 2021 को रद्द रहेगी। (5) गाड़ी संख्या 02879 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-भुवनेश्वर- द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 02, 05, 09, 12 जून, 2021 को रद्द रहेगी। (6) गाड़ी संख्या 02880 भुवनेश्वर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 31 मई, 2021 एवं 03, 07, 10 जून, 2021 को रद्द रहेगी।











