भिलाई। भाजपा के #SevaHiSangathan कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेहरू नगर गुरुद्वारा पहुँचकर भिलाई कैन डु और पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने नेहरू नगर गुरुद्वारा प्रधान तेजपाल सिंग व कमेटी के सदस्य प्रताप सिंग से सौजन्य भेंटकर एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन नेहरू नगर गुरुद्वारे से जुड़े लोगों के लिए कोरोना जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिए ऑक्सीजन की कमी ना हो भविष्य में उसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन सौंपी। इसके साथ ही गुरुद्वारा कमेटी ने अतुल पर्वत व पर्वत फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया। अतुल पर्वत ने कहा कि समय-समय पर समाज के साथ हमेशा खड़े रहना व हर संभव मदद करना ही भिलाई कैन डू व पर्वत फ़ाउंडेशन की प्राथमिकता है।














