BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

विराट कोहली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 52वां शतक लगाकर रच दिया इतिहास

वनडे क्रिकेट में यह वनडे क्रिकेट में उनका 52वां शतक है। वहीं इससे पहले एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक लगाए थे…

 

रांची (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 102 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।

विराट कोहली की बात करें तो वनडे क्रिकेट में यह वनडे क्रिकेट में उनका 52वां शतक है। वहीं इससे पहले एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक लगाए थे। लेकिन इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

वनडे इंटरनेशनल में घर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली का यह भारत में इस फॉर्मेट में 59वां पचास प्लस स्कोर हैं और इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा दिया है। तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल में घर पर 58 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने अपने घर पर वनडे में 46 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली थी। वहीं रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 45 बार पचास प्लस स्कोर बनाए थे।

मुकाबले की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा इस मैच में भारत के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे थे। पहले विकेट के लिए दोनों ने 25 रन जोड़े थे। जायसवाल इस मैच में 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित का साथ देने के लिए विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित और विराट के बीच इस मैच में 136 रन की पार्टनरशिप हुई। रोहित 51 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

Related Posts