रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा जूम के माध्यम से बच्चों के लिए एक शानदार ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसकी ट्रेनर अदिति दुबे थी। पीआरओ सविता गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पैसे का सही इस्तेमाल कैसे कराएं था, जिसकी पूरी जानकारी ट्रेनर अदिति द्वारा बच्चों को दी गई। इस ट्रेनिंग में मुख्य रूप से चेयरमैन पीपीपी राजेश अग्रवाल, चैप्टर डायरेक्टर मीता जैन, चैप्टर इंचार्ज अनन्या मिश्रा और आईपीपी महक कोतवाली हो तो वाणी तथा प्रेसिडेंट संगीता अनल और सीनू नायक और प्रोग्राम डायरेक्टर उषा तिवारी अपनी टीम के मेंबर्स के उपस्थित थे। इसमें चारों तरफ से बच्चों और पेरेंट्स सहित 56 ने पार्टिसिपेट किया और बहुत ही खुश भी हुए बच्चों के साथ साथ पेरेंट्स ने भी इस प्रोग्राम को सराहा और कहा कि समय-समय पर बच्चों के लिए भी ऐसे अवेयरनेस के कार्यक्रम करने चाहिए जिसके लिए उन्होंने वामांजली टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।











