BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

DG-IG सम्मेलन के लिए DIG प्रशांत अग्रवाल बने यातायात व्यवस्था प्रभारी, भारी वाहन पर लगा प्रतिबंध

रायपुर। दिनांक 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में आयोजित होने वाले “DG conference 2025” के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी, बस्तर रेंज द्वारा जिला रायपुर से एवं अन्य इकाई से यातायात व्यवस्था में लगाये गये अधिकारी कर्मचारियों को VVIP ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने, अच्छी टर्न आउट धारण करने, VIP मार्ग में आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करने के संबंध में ब्रीफ किया गया।

भारी वाहन प्रतिबंधित: दिनांक 28.11.2025 से 30.11.2025 तक प्रधानमंत्री भारत सरकार का रायपुर छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम नियत है। उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान माननीय व्हीव्हीआईपी का माना विमानतल से नवा रायपुर क्षेत्र में स्पीकर हाउस तथा आईआईएम तक आवागमन होगा।

नवा रायपुर क्षेत्र में व्हीव्हीआईपी के निर्बाध आवागमन तथा अतिथियों के सुरक्षित आवागमन हेतु मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन को दिनांक 28.11.2025 से दिनांक 30.11.2025 तक समय सुबह 05.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रतिबंधित किये जाने हेतु अनुशंसा सहित अनुरोध किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के प्रतिवेदन से सहमत होकर में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रायपुर छ०म० मोटरयान नियम 1994 के निगम 215 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग कर लोक सुरक्षा सुगम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 28.11.2025 से दिनांक 30.11.2025 तक समय सुबह 05.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक नवा रायपुर क्षेत्र के सभी मार्गों में मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन को प्रतिबंधित रहेगा।

 

Related Posts