दुर्ग। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में सभी प्रमुख सेवादारों की बैठक आयोजित कर सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया है की सरकार के निर्देश के बाद जैसे ही धार्मिक स्थल खुलेंगे जो गुरुद्वारा साहिब में हर दिन दीवान सजाए जाते है उसका समय सुबह 4:30 से 6:30 बजे का दीवान सजाया जाएगा। सुबह 8 से 9 बजे तक दूसरा दीवान सजाया जाएगा। शाम को 7 बजे से 8 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। संगत को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। गुरुद्वारा साहिब में हाथ अच्छे से धोकर गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करना होगा।
एक महत्वपूर्ण निर्णय जो गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में लिए गए वह की कोविड-19 को देखते हुए अभी किसी भी प्रकार का लंगर नहीं किया जाएगा क्योंकि लंगर में संगत भीड़ में आती है और कोविड को देखते हुए भीड़ में आना जाना ना हो इसीलिए लंगर को अभी आरम्भ नहीं किया गया।
श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी का भी शहीदी पर्व जो आ रहा है उसमें में भी सुबह का दीवान 10:30 बजे तक सजेगा उपरांत केवल पवित्र काढ़ा प्रसाद ही संगत को बरताया जाएगा।
सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया की सभी सेवादारों का ये निर्णय पूरी संगत को इस कोविड-19 बीमारी जिसमें कई लोगों ने अपने प्रियजनो को खोया है इसलिए अभी यह बीमारी गया नहीं है तो सब का ख्याल रखते हुए अभी कुछ महीने तक गुरुद्वारा साहिब में बहुत सावधानी बरती जाएगी ताकि सभी अपने परिवार के साथ ख़ुशी से रह सके।
गुरुद्वारा साहिब के सभी सेवादारों ने सभी प्रदेशवासियो से अनुरोध किया है की ये बीमारी गई नहीं है सब अपना ख्याल खुद रखें, सावधानी बरते, बाहर जाए तो मास्क पहने, साबुन से हाथ अच्छे से धोए, भीड़ भाड़ में ना जाए, समय पर वैक्सीन ज़रूर लगवाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, दलपरीत सिंह भाटिया, सुखदेव सिंह,जतीनदर सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह अरोरा, इन्द्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह अरोरा, परमजीत सिंह, रघुवीर सिंह हम चाकर गोबिंद से प्रमुख हरविंदर सिंह, इसत्री सत संघ से प्रधान सेवादार सतनाम कौर विरदी, अमरजीत कौर, रश्मीत कौर, परमजीत कौर सभी ने इस बैठक में अपने विचार दिए और निर्णय जो लिए गए उसमें सहमति दी।














