भिलाई। कॉमर्स के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्था डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट में 11वीं 12वीं सीए, सीएमए की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ है। विगत 20 वर्षों से कॉमर्स में एक अलग पहचान बनाने वाली संस्था छात्रों को निरंतर सेमिनार, कैरियर काउंसलिंग द्वारा प्रेरित कर इस कोविड-19 में भी निरंतर मार्गदर्शन करती है। संस्था के पास 11वीं 12वीं के सभी विषय को प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाते है। डॉक्टर संतोष राय जो स्वयं आज भी 12 घंटे की मैराथन क्लास लेते हैं। संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम है जिसमें डॉक्टर मिट्ठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, सीए दिव्य रत्नानी, पीयूष जोशी प्रमुख है।
संस्था द्वारा आज छात्रों की जीवन शैली इस लॉकडाउन में कैसे करें पढ़ाई, मनोबल गिरने ना दें, गुस्से पर कैसे करें नियंत्रण, छोटी-छोटी बातों पर ना चिड़चिड़ाए जैसे विषयों पर 29 मई एवं 30 मई को ऑनलाइन लाइव सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। संस्था 11वीं, 12वीं के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए निरंतर प्रेरित करती है क्योंकि 11वीं 12वीं कॉमर्स का आधार होता है। डॉ संतोष राय 11वीं ,12वीं के छात्रों को एकाउंट्स पढ़ाते हुए कहते हैं। 11वीं, 12वीं एकाउंटस का आधार हैं।














