BREAKING

Uncategorised

रायपुर एसएसपी के विशेष प्रयास से जिला पुलिस अस्पताल में पुलिस परिवार के सदस्यों को कोरोना टीकाकरण प्रारम्भ हुआ

रायपुर। आज दिनांक 26 मई 2021 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के विशेष प्रयास से जिला पुलिस अस्पताल रायपुर में 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु वाले पुलिस परिवार के सदस्यों का निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण जिला पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन रायपुर में प्रारंभ हुआ। जिसमें पुलिस परिवार के लगभग 220 अधिकारी कर्मचारियों के परिवारों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है। टीकाकरण अभियान में रायपुर पुलिस के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक लाईन मणिशंकर चंद्रा, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित अन्य स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे ।। यह टीकाकरण अभियान लगातार जारी रहेगा, पुलिस अधिकारियों द्वारा अपील की गई कि पुलिस परिवार के सभी सदस्य जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है सभी अपना-अपना टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करा लेवें।

Related Posts