भिलाई। नन्ही चिड़िया फाउंडेशन के द्वारा कोरोना का हाल में गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। पिछले 2 माह से ही सूखा राशन, सब्जियां, फल एवं सोया बड़ी का वितरण संस्था के द्वारा विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर किया जा रहा है। संस्था के सदस्य सुबह तड़के लोगों की चहल-पहल से पहले और देर रात को जब लोगों की चहल-पहल बंद हो जाती है उसके बाद राशन और जरूरत की चीजों को बांटने का काम कर रहे हैं जिससे सहायता लेने वालों को बुरा ना लगे संस्था का उद्देश्य समय-समय पर लोगों की सहायता करना उन्हें जरूरत की चीजें पहुंचाना तो है ही साथ ही सामने वाले के स्वाभिमान को ठेस ना पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखना संस्था का उद्देश्य रहता है संस्था ने एविडेंस के तौर पर अपने पास कुछ तस्वीरें सुरक्षित रखी है जिससे बाद में यह न कहा जाए कि संस्था ने कोई कार्य नहीं किया है संस्था इस बात का ध्यान हमेशा रखती है कि कि सीधे हाथ से दिया जाने वाला दान उल्टे हाथ को पता ना चले. संस्था के सभी सदस्य कंचन वर्मा, विशाल वर्मा, दीपक कश्यप, अंशिता मिश्रा, राइया खान, फिरोज खान, राम साहू, इंदल कुमार, राकेश कुमार, कंचन वर्मा, शादाब, फरहा, दीपा सभी इस कार्य को मिलजुलकर संपन्न करते हैं पैकिंग का काम महिला सदस्यों द्वारा किया जाता है जबकि बांटने का काम पुरुष सदस्यों द्वारा पूरा किया जाता है।
ज्ञात हो कि नन्ही चिड़िया फाउंडेशन द्वारा सदैव ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखा जाता है एवं समय-समय पर उनके लिए कुछ ना कुछ विशेष अवश्य किया जाता है आज की परिस्थिति को देखते हुए गरीबों को सूखा राशन फल एवं ताजी सब्जियां मिलना अति आवश्यक है जिससे वह अपना खाने पीने का ध्यान रख सके एवं अपने आप को इस कोरोना वायरस बीमारी से बचा सकें इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया।














