आज 20 नवंबर दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र से संचार करेंगेो। चंद्रमा मंगल की राशि में आकर नीच के होंगे लेकिन मंगल के साथ होने से चंद्रमा का नीच भंग होगा और आज चंद्र मंगल योग बनेगा। साथ ही आज वृश्चिक राशि में साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
1. मेष
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। राजनीतिज्ञ सफलता प्राप्त करेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से आनंद मिलेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के नौकरीपेशा लोग थोड़ी कठिनाई महसूस कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्या आ सकती है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में कष्ट संभव है।
2. वृषभ
धन निवेश के अवसर मिलेंगे। मीडिया और आईटी क्षेत्र के जातकों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। स्वास्थ्य में कमजोरी संभव है।
3. मिथुन
आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव संभव है लेकिन दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में बढ़ोतरी की संभावना है।
4. कर्क
विद्यार्थी सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आईटी और मार्केटिंग क्षेत्र के जातकों को सफलता मिलेगी। संतान की सफलता प्रसन्नता देगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
5. सिंह
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
6. कन्या
धन खर्च अधिक हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र के जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा उपहार मन खुश कर देगा। लव लाइफ कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य परेशानी दे सकता है।
7. तुला
रुका हुआ कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेगा। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोग सफलता प्राप्त करेंगे। धन व्यय की अधिकता रहेगी। छात्र अपनी प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है।
8. वृश्चिक
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन व्यय संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें। संतान की उपलब्धियाँ खुशी देंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
9. धनु
व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। छात्र अपनी परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
10. मकर
व्यापारिक निर्णय लेने में असमंजस होगा। नौकरी में मेहनत और लगन सफलता दिलाएगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। मीडिया और आईटी क्षेत्र के लोग अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में सत्य बोलना जरूरी है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
11. कुंभ
धन लाभ संभव है। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। प्रशासनिक और वित्तीय सेवा क्षेत्र के लोग सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन लव लाइफ सुखद रहेगी।
12. मीन
राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र के जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह प्रस्ताव रखने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। लाल रंग शुभ है। गुरु और चंद्रमा का गोचर आपके पक्ष में रहेगा।
















