भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देशाअनुसार भाजपा केम्प मंडल के द्वारा थाना छावनी भिलाई के सामने समय 3 बजे से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार वर्मा एवम थाना छावनी प्रभारी गोपाल वैश्य की उपस्थिति में गिरफ्तारी दिया गया। गिरफ्तारी देने वाले में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मार्केंडेय तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, छोटे लाल चौधरी एवम लतेल यादव थे। इस दौरान मार्कण्डेय तिवारी ने कहा कांग्रेस द्वारा फर्जी टूलकित के माध्यम से देश को बदनाम करने का असफल प्रयास किया गया है और हमारे पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ ने जब इस टूलकित का पर्दाफाश किया और जनता के सामने कांग्रेश का असली चेहरा सामने आया तो यहाँ की भूपेश सरकार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओ पर झूठा F.I.R दर्ज कर रही है। जिसे जनता कभी माफ नही करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की तानाशाही द्वारा लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न और जुर्म किया जा रहा है एवम झुटे केस में फसाया जा रहा है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा गोपाल विष्ट, बैधनाथ झा नासिर भाई, गोविन्दा सोनी, सुशांत केशरी, सोहन लाल देवांगन, अमित राजपूत, ब्रिजेश जायसवाल, प्रदीप मल्ल, राजा सोनी, कुनाल सोनी, राज सोनी, अजय कोलते, करण कोलते, रौशन कोलते, विक्की कोलते, आशिष कोलते, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














