भिलाई। रविवार तीसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के टीम के साथ संयक्त रूप से पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई द्वारा भोजन तैयार कर वितरण किया गया। विगत दिनों से लाकडाऊन में जरूरतमंदों को भोजन कराने वाले युवा कांग्रेस के टीम को जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे जनसेवा का सराहना करते हुए सावधानी बनाएं रखने मास्क व सेनेटाईजर वितरित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, ओबीसी जिलाध्यक्ष नरेश सागरवंशी, जिला महामंत्री मो अकील रज्जन खान, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मो. शादाब, ओबीसी जिला महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, युवा कांग्रेस सचिव भाई पी जय कुमार एवं उनकी टीम उपस्थित रह कर संयुक्त रूप से सहयोग दिये।














