BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने रिक्शा वाला, ठेले वाला एवं दिव्यांग जनों की एक माह का सूखा राशन वितरित किया

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिती के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। जब कोरोना महामारी ने 2020 मे अपना विकराल रूप दिखाया था तब भी और इस वर्ष भी इस वैश्विक महामारी के कारण कई लोगो के सामने रोजी रोटी की विकट समस्या उत्पन्न हुई। जिन लोगो ने भी दया सिंह से सहयोग मांगी और दया सिंह ने खुद से भी भिलाई के श्रमिक बस्तियों, सड़को पर घूम घूम कर जरूरतमन्दों को सूखा राशन वितरित किया साथ ही लॉक डाउन में बेजुबान पशुओं को भी फल, सब्जी और भाजी खिलाया।
इसी तारतम्य में रविवार 23 मई को भी रिक्शा वाला, ठेले वाला एवं दिव्यांग जनों को जोन 2 खुर्सीपार दुर्गा मैदान मे 42 लोगों को एक माह का सूखा राशन वितरित किया। आज सेवा देने वाले मे समिति के विजेन्द्र मिश्रा, विवेक कौशल, विनोद गुप्ता, नन्दू गुप्ता,प्रमोद सिंह, कमलेश यादव, राकेश प्रसाद,आनन्द सिंह मौजूद रहे।

Related Posts