BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना को बताया अत्यंत दुखद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के समीप कार में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक बताया है।

उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सभी संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शांति और संयम की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण प्रयास हमारे संकल्प, साहस और एकता को कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में देश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Related Posts