BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार धमाका, आठ लोगों की मौत, कई लोग घायल

धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

धमाके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिशनर से बात की, साथ ही IB (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के प्रमुख से भी घटना को लेकर जानकारी ली है।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। गश्त बढ़ा दी गई है, महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की अचानक तलाशी ली जा रही है, सभी पुलिस स्टेशनों को सतर्क किया जा रहा है, नाकाबंदी लागू की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में जमीनी खुफिया जानकारी का उपयोग किया जा रहा है।

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

Related Posts