इस वर्ष जिले में कुल 1055 साइबर फ्रॉड की शिकायतें की गई है दर्ज…पुलिस को इनमें से 470 प्रकरणों में कुल ₹88,11,060 राशि होल्ड करने में मिली है सफलता…इसके साथ ही 97 प्रकरण में कुल ₹20,09,772 उनके वास्तविक हकदार को दिलाई जा चुकी है वापस…शेष प्रकरणों मे होल्ड रकम उनके वास्तविक हकदारों को वापस दिलाने की कार्रवाई लगातार है जारी…
बलौदा बाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी की राशि होल्ड करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक लगातार जारी है।
जिले में 01 जनवरी 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य कुल 1055 साइबर फ्राड की शिकायतें दर्ज की गई है। जिसमें से 470 प्रकरणों में कुल ₹88,11,060 ठगी की राशि होल्ड करने में सफलता मिली है।
इनमें से भी 97 प्रकरण में कुल ₹20,09,772 उनके वास्तविक हकदार/मलिक को वापस दिलाई गई है एवं शेष प्रकरणों में होल्ड राशि वापसी के कार्रवाई अभी प्रक्रियाधीन है।
इसके अतिरिक्त जिले के सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सुहेला एवं सिमगा थाने में साइबर अपराध से संबंधित इस वर्ष 20 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।















