राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण एक आदेश जारी करते हुए राजपत्रिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. नवीन कार्य विभाजन के अनुरूप अपने दायित्वों का भली – भांति निर्वहन करने के साथ- साथ दिए गए निर्देशों का पालन करने की बात भी कहीं गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आहरण संवितरण अधिकारी, जि.वि.शा., जन सूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी, लोक सेवा गारंटी, एनडीपीएस, सीसी टीवी, अवैध धान परिवहन, अवैध शराब, शिकायत, दोष मुक्ति संबंधी प्रकरण, अनुसूचित जाति/ जनजाति. वहीं जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ को नक्सल सेल, रक्षित केंद्र राजनांदगांव, न्यायालयीन प्रकरण, सीसीटीएनएस, प्रशिक्षण, प्रोटोकाल, प्रेस, सायबर सेल. गजेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात, वीआईपी, वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रोटाकाल आफिसर, दुर्घटना, रोड एक्सीडेंट, एमसीटी, डायल 112. सुरेशा चौबे को महिला, बच्चों से संबंधित अपराध, रक्षा टीम, महिला परामर्श केंद्र, कोविड, गुम इंसान, चिटफंड. वहीं लोकेश देंवागन, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को प्रोटोकाल, प्रेस आफिसर, वीआईपी, सायबर सेल, सीसी टीवी, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी ,चौकी चिखली, तुमड़ीबोड़, सुरगी, अस्पताल चौकी। जी.सी. पति, एसडीओपी खैरागढ़ को लोक सेवा गारंटी, अवैध धान परिवहन, अवैध शराब, एनडीपीएस, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना खैरागढ़, घुमका, छुईखदान, गातापार, चौकी जालबांधा। व्ही. डी. नंद उप पुलिस अधीक्षक अजाक को न्यायालयीन प्रकरण, अनुसूचित जाति, जनजाति। चंद्रेश ठाकुर एसडीओपी डोंगरगढ़ को चिटफंड, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना डोंगरगढ़, बागनदी, छुरिया, बोरतलाब चौकी, चिचोला, मोहारा, जोब। हरीश पाटील, एसडीओपी मानपुर को नक्सल आपरेशन, लोकल वीआईपी, वीवीआईपी, सिक्योरिटी प्रोटोकाल आफिसर, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना मानपुर, औंधी, खड़गांव, सीतागांव, मदनवाड़ा, कोहका. घनश्याम कमाड़े, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी को सीसीटीएनएस, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना अंबागढ़ चौकी, मोहला, डोंगरगांव, चिल्हाटी, गैंदाटोला. राजेश जोशी, एसडीओपी गंडई को गुम इंसान, प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी थाना गंडई, बकरकट्टा, साल्हेवारा, मोहगांव को नवीन कार्य विभाजन की जिम्मेदारी मिली है।











