BREAKING

Uncategorised

अवैध शराब परिवहन की सूचना पर पुलिस की रेड कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 8.88 बल्क लीटर अवैध शराब व मोटर सायकल जप्त

गुण्डरदेही। मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 19.05.21 को मुखबीर से सूचना मिला कि चंदनबिरही रोड तरफ से रेंगाकठेरा निवासी ओमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष का अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये, आरक्षक प्रवीण सोनी व सैनिक श्यामलाल महिपाल के द्वारा FCI गोदाम रेंगाकठेरा के पास जाकर घेराबंदी किया गया, आरोपी के मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक CG 07 AD 5183 को रोककर तलाशी लिया तो मोटर सायकल की पेट्रोल टंकी ऊपर रखा एक सफेद पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 16 पौवा ,08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर , कीमती 3200 रूपये रखा मिला आरोपी के पास शराब परिवहन करने का लायसेंस नही होने से आरोपी को धारा 34(2) में आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया । एक व्यक्ति विधि से संघर्षरत् बालक होने के कारण जे जे एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। नाम आरोपी- कोमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0 जप्ती- 16 पौवा 08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये एक मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 ए डी 5183 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला 23200 रूपये।

Related Posts