दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा अपने निकटतम थानों में एफ आई आर दर्ज कराया गया।
1.ब्लाक भिलाई चरोदा- थाना पुरानी भिलाई
2.ब्लाक पाटन- थाना पाटन
3.ब्लॉक कुम्हारी- थाना कुम्हारी
4. ब्लॉक धमधा- थाना धमधा
5.ब्लॉक दुर्ग ग्रामीण-थाना पुलगांव
6.ब्लॉक अहिवारा- थाना नंदनीनगर
7. ब्लॉक जामुल- थाना जामुल
8.ब्लॉक जामगांव आर- थाना रानीतराई
जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसंधान विभाग के जाली लेटर पैड के जरिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सांप्रदायिक दंगा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी सहित भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न थानों में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार सेन, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।














