BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे बॉक्सिंग टीम ने रचा इतिहास, जीते 5 गोल्ड मेडल

भिलाई। 79वीं पुरुष एवं 18वीं महिला ऑल इंडिया इंटर रेलवे बाक्सिंग चैंपियनशिप में साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की महिला बाक्सिंग टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया ही भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।

23 से 27 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता गुवाहाटी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के सभी रेलवे जोनों की टीमो ने भाग लिया। महिला वर्ग में साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे को बॉक्सरों ने अपने दमखम और अनुशासन का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे टूर्नामेंट में वे केन्द्र बिंदु बनी रही।

एसईसीआर महिला बॉक्सिंग टीम ने पांच स्वर्ण जीतकर न केवल अपने जोन का नाम रोशन किया, बल्कि रेलवे खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के आधार पर टीम को पहली बार ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया जो साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सभी खिलाडियों ने अपने कोच एम. कृष्णा जो खुद अपने समय ऑल इंडिया रेलवे कई बार चैम्पियन रह चुके है कोच ने बताया कि सभी खिलाडियो एक अच्छा प्रदर्शन जो कि अपने महिला और पुरुष बॉक्सरों के इस उपब्लिधियों से खुश हूं।

महिला वर्ग स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी: सनमचा 70 किलो भार वर्ग, भावना शर्मा 48 किलो भार वर्ग, रेणु 54 किलो भार वर्ग, पूनम 57 किलो भार वर्ग और शशि चोपड़ा 65 किलो भार वर्ग।

पुरुष वर्ग विजेता खिलाड़ी: आनंद डागर-55 किलो भार, हितेश 70 किलो भार।

Related Posts