BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बेहद करीब, चीनी अरबपति को छोड़ा पीछे, अब मुकेश अंबानी की बारी, देखे ये सूची

नईदिल्ली (ए)। जब भी भारत के रईस व्यक्तियों की चर्चा होती है तो सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी का आता है और उनके बाद गौतम अडाणी का नाम लिया जाता है। लेकिन इसमें लिस्ट में आगे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी की नेट वर्थ में 32.1 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति आरनाॅल्ट को छोड़ दिया तो इतनी संपत्ति किसी की नहीं बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार आंकड़ो के अनुसार मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की संपत्ति में अब 10 अरब डाॅलर का ही अंतर रह गया है। मौजूदा समय में गौतम अडाणी भारत के साथ-साथ एशिया के भी दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने चीन के झोंग शैनशन को पछाड़कर यह स्थान पाया है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में चीनी उद्दोगपति शैनशन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 17वें स्थान पर फिसल गए हैं। इस सूची में अंबानी 13वें स्थान पर और अडाणी 14वें स्थान पर काबिज हैं। दोनों उद्योगपतियों की संपत्ति की अगर बात करें तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 76.3 बिलियन डॉलर है। वहीं, अडाणी की कुल संपत्ति 66 बिलियन डाॅलर है। सबसे अधिक संपत्ति के मामले अमेजन के मालिक जेफ बेजोस टाॅप पर बने हुए हैं।

gautam adani  mukesh ambani

तेजी से बढ़ रही है अडाणी की संपत्ति 

गौतम अडाणी की संपत्ति तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। पिछले तीन महीनों में उनकी संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है। जिसके कारण दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20 स्थान की लंबी छलांग लगाने में वह सफल रहे।

Related Posts