कोच गंभीर ने सूर्यकुमार का पूरा समर्थन किया। गंभीर ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा, ‘सच कहूं तो सूर्य की बल्लेबाजी मुझे परेशान नहीं करती, क्योंकि हमने अपने ड्रेसिंग रूम में आक्रामक खेल की सोच अपनाई है। जब आप यह रास्ता चुनते हैं, तो असफलताएं तय होती हैं…
नईदिल्ली (ए)। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर चिंता जताने से इनकार किया है। उनका कहना है कि टीम बेहद आक्रामक क्रिकेट खेलने की दिशा में बढ़ रही है, और ऐसी रणनीति में असफलताएं आना स्वाभाविक है। हालांकि, सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने यूएई में एशिया कप जीता था, लेकिन उनकी अपनी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाले पहले मैच से होगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. टी20 मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर होगी।
-
- पहला T20- 29 अक्टूबर, कैनबरा
-
- दूसरा T20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
-
- तीसरा T20- 2 नवंबर, होबार्ट
-
- चौथा T20- 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
- पांचवां T20- 8 नवंबर, ब्रिसबेन















