रायपुर। थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 109/21, 110/21, 111/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट के प्रकरण में 06 नफ़र आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग अलग कुल 07 नग सट्टा पट्टी 05 नग डॉट पेन एवं नगदी 4360/रु जप्त किया गया। अजय यादव उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, मनोज कुमार ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के निर्देशानुसार उप निरीक्षक अरुण मरकाम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल पर दबिश देकर अप0क्र0 109/21 के आरोपी- (01) ओगरे बाघ पिता नकुल बाघ उम्र 30 साल निवासी कुकरीपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर (02) प्रदीप यादव पिता पंछी राम यादव उम्र 30 साल निवासी राम नगर थाना गुढियारी रायपुर
अप0क्र0 110/21 के आरोपी 01. रविन्द्र दौड़िया पिता स्व0 गोपाल दौड़िया उम्र 48 साल निवासी कमासी पारा सदर बाजार थाना गोलबाजार रायपुर 02. प्रदीप सिंह चंदेल पिता महेन्द्र सिंह चंदेल उम्र 22 साल निवासी कुशालपुर रायपुर
अप0क्र0 111/21 के आरोपी दिपेश उर्फ गोलू तिवारी पिता स्व0 शरद तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी तिरंगा चौंक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियो के कब्जे से कुल 07 नग सट्टा पट्टी 05 नग डॉट पेन एवं नगदी 4360/रु जप्त किया गया ।
आरोपियो द्वारा राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी एवं कुशालपुर गिट्टी खदान तथा राष्ट्रीय चौंक आदिवासी कालोनी कुशालपुर रायपुर थाना पुरानी बस्ती के पास दिनांक 18/05/2021 को हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाते मिला, थाना पुरानी बस्ती द्वारा अपराध कमांक 109/21, 110/ 21 एवं 111/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
05 नफ़र आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है ।
संक्षिप्त विवरण – दिनांक 18/05/2021 को पेट्रोलिंग के दौरान राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी एवं कुशालपुर क्षेत्र के गिट्टी खदान एवं कुशालपुर राष्ट्रीय चौंक आदिवासी कालोनी के पास सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाने की मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी थाना पुरानीबस्ती के निर्देशानुसार उप निरीक्षक अरुण कुमार एवं हमराह उप निरीक्षक किसुन कुंभकार, प्रधान आरक्षक 1519 मलूकचंद महतो पेट्रोलिंग स्टाफ़ के साथ मुखबिर के बताए स्थान राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी में जाकर दबिश दिया गया जहाँ 02 ब्यक्ति हार जीत का दाँव लगा कर सट्टा खिलाते मिला उनके कब्जे से 02 नग सट्टा पट्टी 02 नग डॉट पेन एवं नगदी 1240/रु जप्त किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम ओगरे बाघ एवं प्रदीप यादव बताया गया बाद कार्यवाही के कुशालपुर गिट्टी खदान के पास जाकर दबिश दिया गया जहां पर 02 ब्यक्ति हार जीत का दाँव लगा कर सट्टा खिलाते मिला उनके कब्जे से 02 नग सट्टा पट्टी 02 नग डॉट पेन एवं नगदी 1240/रु जप्त किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रविन्द्र दौड़िया एवं प्रदीप सिंह चंदेल बताया गया बाद कार्यवाही के राष्ट्रीय चौंक आदिवासी कालोनी कुशालपुर में मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर दबिश दिया गया जहां एक व्यक्ति ब्यक्ति हार जीत का दाँव लगा कर सट्टा खिलाते मिला उनके कब्जे से 0 नग सट्टा पट्टी 01 नग डॉट पेन एवं नगदी 2000/रु जप्त किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम दिपेश उर्फ गोलु तिवारी बताया इस तरह आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नग सट्टा पट्टी 05 नग डॉट पेन एवं नगदी 4360/रु जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक अपराध कमांक 109/21, 110/ 21 एवं 111/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं उन्हें प्रतिबंधित करने हेतु आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107, 116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी . –(01) ओगरे बाघ पिता नकुल बाघ उम्र 30 साल निवासी कुकरीपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर
(02) प्रदीप यादव पिता पंछी राम यादव उम्र 30 साल निवासी राम नगर थाना गुढियारी रायपुर
(03). रविन्द्र दौड़िया पिता स्व0 गोपाल दौड़िया उम्र 48 साल निवासी कमासी पारा सदर बाजार थाना गोलबाजार रायपुर
(04). प्रदीप सिंह चंदेल पिता महेन्द्र सिंह चंदेल उम्र 22 साल निवासी कुशालपुर रायपुर
(05) दिपेश उर्फ गोलू तिवारी पिता स्व0 शरद तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी तिरंगा चौंक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार किया गया।











