BREAKING

फीचर्डविविध

रोहित ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने: कोहली-संगकारा को पछाड़ा, मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

रोहित ने इस सीरीज के लिए काफी तैयारियां की थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले अपनी फिटनेस पर भी काम किया था। उन्होंने इस दौरान अपना वजन भी घटाया था। रोहित ने सिडनी वनडे के दौरान फील्डिंग में फुर्ती दिखाई और दो कैच पकड़े। रोहित ने पहले हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल ओवन को कैच आउट किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर नाथन एलिस का कैच लपका और वनडे में 100 कैच पूरे कर लिए…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। रोहित ने 105 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 33वां सैकड़ा पूरा किया। कोहली और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अविजित साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हराया। रोहित अपनी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने रोहित और कोहली की साझेदारी के दम पर 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। इसे हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। गिल 26 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित और कोहली का बल्ला गरजा।

रोहित ने पहले वनडे करियर का 60वां अर्धशतक पूरा किया और फिर शानदार पारी जारी रखते हुए शतक लगाया। रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी के दम पर कई उपलब्धियां हासिल कर ली है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कोहली और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। कोहली ने 32 पारियों में ऑस्ट्रेलिया में पांच शतक लगाए हैं, जबकि संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 49 पारियों में पांच शतक लगाए हैं। रोहित का ऑस्ट्रेलिया में 33 पारियों में यह छठा शतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का यह नौवां शतक है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

रोहित ने इस सीरीज से सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। रोहित वनडे क्रिकेट में 100 या इससे अधिक कैच पकड़ने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने इस सीरीज के लिए काफी तैयारियां की थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले अपनी फिटनेस पर भी काम किया था। उन्होंने इस दौरान अपना वजन भी घटाया था। रोहित ने सिडनी वनडे के दौरान फील्डिंग में फुर्ती दिखाई और दो कैच पकड़े। रोहित ने पहले हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल ओवन को कैच आउट किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर नाथन एलिस का कैच लपका और वनडे में 100 कैच पूरे कर लिए।

कोहली के नाम है सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड
रोहित से पहले पांच अन्य भारतीय खिलाड़ी भी वनडे में 100 कैच पकड़ने की उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। रोहित के अलावा इस सूची में विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुरेश रैना शामिल हैं। वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 164 कैच पकड़े हैं।

रोहित ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि ओवरऑल भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 101.00 की औसत के साथ 202 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। उन्होंने इस दौरान 21 चौके और 5 छक्के भी जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 121 रन रहा साथ ही 7 कैच भी पकड़े। रोहित को उनकी बेहतरीन बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

Related Posts