BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस नेता विनोद गुप्ता को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नालंदा और अमौर विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

भिलाई। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है। सीनियर नेताओं के साथ ही साथ युवा नेताओं को भी चुनावी मैदान में जिम्मेदारी सौंपी गई है। भिलाई निवासी कांग्रेस नेता विनोद गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस ने नालंदा एवं अमौर विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

आपको बता दे कि विनोद गुप्ता वर्ष 1995 ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस रिसाली ब्लाक, 2000 अध्यक्ष जनविकास युवा मंच भिलाई, 2001 अध्यक्ष को-ऑपरेटिव संघ विकासखण्ड-दुर्ग, 2002 महामंत्री एवं प्रवक्ता युवा कांग्रेस भिलाई नगर, 2007 पर्यवेक्षक वन बूथ-टेन यूथ, भिलाई शहर युवा कांग्रेस, 2010 कोषाध्यक्ष ब्लाक 6 कांग्रेस कमेटी दुर्ग, 2010 उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण 2011 एसेम्बली रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) Election Commission Team, 2012-17 निर्वाचित अध्यक्ष (West Bengal, Madhya Pradesh, Maharastra), भारतीय युवा कांग्रेस, विधानसभा दुर्ग ग्रामीण (दुर्ग), 2020 सयुक्त महामंत्री भिलाई शहर जिला कांग्रेस, 2022 प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी (किसान), 2024 प्रभारी, प्रदेश झारखंड जिला मनिका विधानसभा चुनाव के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद विनोद गुप्ता ने कहा कि बिहार प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस द्वारा मुझे नालंदा एवं अमौर विधानसभा, चुनाव के लिए प्रभारी (क्वाडनेटर) बनाकर एक अहम जिम्मेदारी देते हुए पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया उसके लिए कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एवं राज्य नेतृत्व का दिल से आभार, बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीनियर आब्जर्वर बनाए गए। इसके अलावा पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और विधायक देवेंद्र यादव को बिहार चुनाव में चुनावी प्रचार और रणनीति बनाने के लिए बिहार भेजे गए हैं।

Related Posts