रायपुर। कोरिया जिले में थर्ड जेंडर समुदाय की रागिनी सिंह व उनके समर्थकों ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला एंव कोरिया जिला प्रभारी संकल्प यादव उपाध्यक्ष रामायण रजक व राकांपा के सोनू गोस्वामी के सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। कार्यक्रम में राकांपा नेता मुकेश वर्मा उपस्थित थे पार्टी प्रवेश के बाद रागिनी सिंह ने पार्टी में प्रवेश लेने का कारण बताते हुए कहा कि आजादी के दिनों से लेकर आजतक मनुवादी पार्टी की सरकार बनते रही हैं मगर हम थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों के साथ छल व धोका होता रहा है शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित है और अपने मान सम्मान की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं माननीय शरद पवार जी की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को मान सम्मान दिलाने लड़ाई लड़ते हुए राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाई है इसी विचारों के साथ मैंने पार्टी में प्रवेश किया है पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने थर्ड जेंडर समुदाय को सम्मान दिलाने हर सम्भव लड़ाई लड़ने पार्टी हमेशा तत्पर रहेगीं समुदाय को विश्वास दिलाया है।











