BREAKING

Uncategorised

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करते ले जाते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 80 हजार का गांजा बरामद

रायपुर। ऑपरेशन क्लीन के तहत पुनः हुई कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी करने वाले पर लगातार कार्यवाही जारी पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजधानी रायपुर को नशा मुक्त करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के द्वारा छेड़े गए अभियान ऑपरेशन क्लीन वर्तमान में अनावरण रूप से जारी है एवं इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला आईपीएस अक्षय कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर राजधानी रायपुर में थाना उरला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्कर व विक्रय करने की मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 17 /5/ 2021 को एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बीआर 5131 हौंडा शाइन से पठारीडी से उरला की ओर आ रहा है भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखने की सूचना पर हम. एसआई तपेश्वर नेताम आरक्षक 2227 राजेंद्र तिवारी आरक्षक 1319 दीपक सिंह के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को तस्दीक करने पर आरोपी के पास एक थैले में 10 पैकेट प्रत्येक में 1-1 किलो गांजा मादक पदार्थ भरा हुआ मिला कीमती 80000 हजार व बिक्री रकम 1000 आरोपी के कब्जे से बरामद किया। आरोपी किशन जगत पिता महेश जगत उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारी ज़िला दुर्ग का कृत्य अपराध धारा 20 ( ख ) ndps act का पाये जाने से गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Related Posts