आज 23 अक्टूबर दिन गुरुवार है और आज गुरु का गोचर कर्क राशि में हो रहा है। ऐसे में आज उच्च के गुरु हंस राजयोग बना रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा का संचार विशाखा नक्षत्र से तुला राशि में हो रहा है ऐसे में आज चंद्रमा पर गुरु गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष-
विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है।
वृषभ-
नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी।
मिथुन-
उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा।
कर्क-
कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है।
सिंह-
कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभ हो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी।
कन्या-
समय के साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे।
तुला-
परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा।
वृश्चिक-
ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
धनु-
लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा।
मकर-
नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
कुम्भ-
युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है।
मीन-
समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा।
















