BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 236 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: नगद 1.94 लाख रुपए, 123 मोटर सायकल सहित 75.84 लाख रुपए का सामान जप्त

जुआ एक्ट के तहत 236 जुआडियों से नगदी रकम 1,94,548/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त…123 मोटर सायकल कीमती करीबन 61,50,000/- रूपये, 01 कार कीमती करीबन 4,00,000/- रूपये एवं विभिन्न कंपनी के 140 मोबाईल, कीमती करीबन 8,40,000/- रूपये, जुमला कीमती करीबन 7,584,548/- रूपये (75 लाख 84 हजार 548 रूपये) को जप्त किया गया। जप्त मोबाईल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पुलिस टीम द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। जिले में निरंतर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी…

 

 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग के सतत मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसडीओपी बेमेतरा कौशिल्या साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नवागढ मुंगेली रोड पर ईट भट्टा के पास रेड कार्यवाही कर 236 जुआड़ी से नगदी रकम 1,94,548/- रूपये, एवं 52 पत्ती तास जप्त व 123 मोटर सायकल कीमती करीबन 61,50,000/- रूपये, 01 कार कीमती करीबन 4,00,000/- रूपये एवं विभिन्न कंपनी के 140 मोबाईल, कीमती करीबन 8,40,000/- रूपये, को जप्त किया गया। जप्त मोबाईल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पुलिस टीम द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है।

20 अक्टूबर 2025 को गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि नवागढ मुंगेली रोड पर ईट भट्ठा के पास बडी संख्या में लोगो के द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि 20 व 21 अक्टूबर 2025 के रात्रि में एसडीओपी कौशिल्या साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व थाना नवागढ स्टाफ के द्वारा नवागढ मुंगेली रोड पर ईट भट्ठा के पास में पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 236 जुआड़ी पकड़े गए।

जिसमें कुल 22 प्रकरण दर्ज कर 236 जुआडियानो 1. इन्द्रकुमार राय उम्र 50 साल , निवासी हेमाबंद, थाना दाढ़ी, 02.गुलाब बंजारे उम्र 46 साल निवासी भालूपान थाना चंदनू,03. भगवती साहू उम्र 55 साल निवासी बईहरसरी, थाना दाढ़ी 04. प्रदीप कोशले उम्र 34 साल निवासी जेवरा एन, थाना नवागढ़, 05.सुरेश बांधे उम्र 20 साल निवासी ग्राम साल्हेघोरी, थाना नवागढ़, 06. मुखीराम गायकवाड उम्र 62 साल निवासी झाल, थाना नवागढ़ 07. खेलूदास दिवाकर उम्र 45 साल निवासी तिलकापारा नवागढ़ 08. निलेश बांधे उम्र 32 साल निवासी साल्हेघोरी, थाना नवागढ़, 09. दिनेश टंडन उम्र 32 साल निवासी चकलाकुण्डा, थाना नवागढ़ 10. डुमेन्द्र मारकण्डेय उम्र 25 साल निवासी मुरकुटा, थाना नवागढ़ एवं अन्य 226 अन्य के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1,94,548/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। साथ ही 123 मोटर सायकल कीमती करीबन 61,50,000/- रूपये, 01 कार कीमती करीबन 4,00,000/- रूपये एवं विभिन्न कंपनी के 140 मोबाईल, कीमती करीबन 8,40,000/- रूपये, जुमला कीमती करीबन 7,584,548/- रूपये (75 लाख 84 हजार 548 रूपये) को जप्त किया गया। जप्त मोबाईल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पुलिस टीम द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। जिले में निरंतर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर एसडीओपी बेमेतरा कौशिल्या साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी प्रभारी संबलपुर सउनि रघुवीर सिंह, चौकी प्रभारी मारो सउनि जितेन्द्र कश्यप, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव थाना नवागढ सहित जिले की विभिन्न थाना/चौकी, रक्षित केन्द्र के गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts