रायपुर। 13 मई को छत्तीसगढ़ शासन ने दो राज्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है जिसमे राजनांदगाँव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग की जिम्मेदारी दी है वही राजनांदगाँव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रज्ञा मेश्राम की पदस्थापना की गई है।
ज्ञात हो कि प्रज्ञा मेश्राम दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लु पदस्थ है। प्रज्ञा मेश्राम पूर्व में भी राजनांदगाँव में अपनी सेवायें दे चुकी हैं वही कविलाश टंडन दुर्ग जिला में लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं। वह भिलाई नगर सीएसपी, छावनी सीएसपी तथा डीएसपी क्राईम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यातायात में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद बलराम हिरवानी के सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त था।












