BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निजी अस्पतालों में हो रही है बे हिसाब वसूली शासन लगाये अंकुश – राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस

भिलाई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला उपाध्यक्ष रामायण रजक एंव राकंपा के सोनू गोस्वामी मुकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से जनहित में बयान जारी करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में प्रतिदिन लाखों का व्यवसाय हो रहा है खेद का विषय यह है कि ईलाज में लापरवाही का आरोप डाक्टरों पर निरंतर लग रहा है और मरीजों के परिवारों के साथ मारपीट की घटना निरंतर होते जा रही है ईलाज के अभाव में मरीज की जान बचाने समय पर मरीजों को सही ईलाज मिल सके डाक्टरों पे भरोसा कर बिना हिसाब किताब किये लाखों रुपये डाक्टरों को दे रहे हैं किन्तु डाक्टरों की ओर से मरीज परिवारों के साथ मानवीय व्यवहार ना करना मानव-अधिकार नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं कई सामान्य बिमारी के ईलाज हेतु भर्ती मरीजों को कोरोना संक्रमण का नाम देकर पैसा कमाने की जुगत में लगे हुए हैं ऐसा प्रतीत होता है कि मरीज अस्पताल ईलाज कराने नहीं बल्कि अपना सब कुछ गॅवा बैठने आता है अस्पतालों के प्रबंधन निडर व स्वतंत्र होकर मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर रहे हैं और शासन मौन है इन निजी अस्पतालों पर किसी प्रकार का प्रशासनिक दबाव नहीं बना पाना समझ के परे है राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि निजी अस्पतालों के साथ साथ दवाई की दुकानों में भी कालाबाजारी एवं लुट खसोट बड़े पैमाने में कि जा रही है और महंगी दवाईयों का बिल चुका चुका कर मरीज के परिजन तबाह हो चुके हैं अपने मरीज को जिंदगी देने के लिए अस्पताल से दवाई दुकान दवाई दुकान से अस्पताल के चक्कर लगाते लगाते परिजन अपना सब कुछ गॅवा बैठे हैं और अंत में सब कुछ गवाॅने के बाद मिलता है मरीज का शव ईलाज के अभाव में मरीजों की मौत होना चिंता का विषय है आम जनता को अच्छे से अच्छा ईलाज मिल सके इसलिए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी शासन प्रशासन से मांग करती है कि निजी अस्पतालों में हस्तक्षेप कर जनता की समस्याओं का निराकरण करें।

Related Posts