भिलाई। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर आरपीएफ ने पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। दरअसल भिलाई आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को पूरी तरह अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
निरीक्षक मनीष कुमार स्वयं स्टेशन पर ड्यूटी कर आरपीएफ स्टॉफ को लगातार यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दे रहे है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आरपीएफ निरीक्षक लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए साथ ही उन्होंने प्लेटफॉर्म पर भीड़ के समय गेट मैनेजमेंट और आरपीएफ टीम की स्थिति का भी निरीक्षण कर रहे है। आरपीएफ टीम द्वारा प्लेटफॉर्म के किनारे रस्सी का बैरिकेटिंग कर यात्रियों को प्लेटफॉर्म के किनारे जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचते ही यात्री जल्दबाजी में हादसे का शिकार हो जाते है।
पहले स्टेशन के गेट से उतरते ही पहले दो पहिया वाहनों की भरमार नजर आती थी, अवस्थित पार्किंग से यात्रियों को अपना सामान लेकर स्टेशन से जीई तक जाने में पसीने छूट जाया करते थे लेकिन निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अब दोपहिया वाहनों को स्टेशन के बाहर ही पार्क किया जा रहा है जिससे यात्रियों को बहुत ही सहूलियत हुआ है।
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते ही बाएं तरफ आरपीएफ का होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां यात्रियों और उनके समान को अस्थाई ठहराव किया जा रहा है साथ ही बोर्ड लगातार यात्रियों को सावधानी बरतने के उपाय भी बताए गए है। यहां होल्डिंग एरिया हेल्प डेस्क की भांति कार्य करता है, जहां आरपीएफ का जवान मौजूद रहता है जो कि किसी भी यात्रियों को परेशानी होने पर उनका हेल्प करता है साथ ही आने जाने वाले संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखने का कार्य करता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ टीम द्वारा स्टेशन पर अनावश्यक और संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
साथ ही स्टेशन पर लगे सीसीटीवी पर भी आरपीएफ की टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है, सीसीटीवी रूम से संदिग्धों की हरकतों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षक मनीष कुमार बीच बीच में स्वयं सीसीटीवी रूम में जाकर इसका अवलोकन कर रहे है। भिलाई को मिनी भारत के नाम से जाना जाता है यहां भारत के हर राज्य के लोग निवासरत है और त्यौहारों पर अपने परिवार के साथ यात्रा करते है, कई बार भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर घटनाएं हो जाती है लेकिन इस बार आरपीएफ की टीम की मुस्तैदी की बदौलत धनतरेस, दीपावली और जैसे बड़े त्यौहार पर भीड़ खचाखच भरी रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही जरूरी हो जाता है।
















