चंडीगढ़ (ए)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर एक ठेले से अंडे चुराते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने ट्विटर हैंडल के जरिए ने प्रीतपाल सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले सिपाही के निलंबन की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है, “एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें फतेहगढ़ साहिब के हेड कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह को एक ठेले से अंडे चुराते हुए पकड़ा गया। उस समय रेहड़ी का मालिक मौके पर नहीं था। अंडे चुराकर उसने अपनी वर्दी की पैंट में डाल ली थी। उसे निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।” पुलिस ने कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि कैमरे ने इसे कथित तौर पर एक गाड़ी से अंडे चुराते हुए पाया गया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक गाड़ी के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है और अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
A video went viral wherein HC Pritpal Singh from @FatehgarhsahibP is caught by a camera for stealing eggs from a cart while the rehdi-owner is away and putting them in his uniform pants.
He is suspended & Departmental Enquiry is opened against him. pic.twitter.com/QUb6o1Ti3I
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 15, 2021
“बड़ी मासूमियत है इस चोरी में, वरना वर्दी वाला तो हनक के ऐंठ लेता है” 😁@PunjabPoliceInd pic.twitter.com/DEjFyONHua
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) May 14, 2021
आपको बता दें कि सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का एक जवान बड़ी ही मासूमित से वर्दी में अंडे की चोरी करता दिख रहा है। संजय त्रिपाठी नामक एक पत्रकार ने यह वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने इसका कैप्शन दिया है, ‘बड़ी मासूमियत है इस चोरी में, वरना वर्दी वाला तो हनक के ऐंठ लेता है।’ वायरल वीडियो में जवान सड़क पर खड़े एक ठेले से दूसरों से नजर बचाकर अपनी जेब में अंडे रखते हुए दिख रहा है। उसने एक-एक करके दो या तीन अंडे अपनी जेब में रखे। ठेले वाले के आने से पहले वह वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। ट्विटर पर लोग पंजाब पुलिस को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।















