भिलाई। जिले मे नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एवं त्यौहारों को देखते हुए की जा रही कार्यवाही एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दौरान दिनांक 15.10.2025 को सिरसा गेट के पास तैनात आरक्षक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक आ रही गाड़ी को रूकवाने का प्रयास किया गया। वाहन चालक द्वारा गाडी़ को अधिक तेजी से ट्राफिक नियमों का पालन किये बिना आरक्षक को कार स्वीफ्ट क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 से जान से मारने की नियत से उड़ाने का प्रयास किया गया।
जिले में घेरा बंदी कर आरोपी कार स्वीफ्ट क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 को पकड़ा गया। चालक को रुकवाकर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नीरज वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुरा जिला रायपुर (छग) बताया एवं गाड़ी क्यू नहीं रोका, पुछने पर आरोपी चालक द्वारा बताया कि अपने भाई के साथ अवैध समान नशीली दवाई परिवहन करने से पुलिस पकड़ रही है, इसलिए नहीं रोका ।
उक्त रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 392/25 धारा 109 (1), 132,221 बीएनएस कायम किया गया। आरोपी की स्वीफ्ट क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 से की विधिवत तलाशी ली गई।
आरोपी नीरज वर्मा व उसे चचेरे भाई ऋषभ वर्मा के पास से दवाई बिक्री हेतु 25 नग ग्लेनकॅफ सीरप प्राप्त हुआ, साथ ही चरोदा रेल विहार से बाबा नाम के व्यक्ति से नशीली दवाई 25 नग Glankof-T Codeine Phosphate & Triprolidine hidrochloride syrup सीरप मिला, जिसे जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1- नीरज वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुरा जिला रायपुर
2- ऋषभ वर्मा
















