BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एरियर निकालने हेतु 25- 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो बाबू एक साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मुकेश कुमार यादव द्वारा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी वह कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद, जिला-बालोद में वाहन चालक के पद पर कार्यरत् है। उसका डिनोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में पदस्थ कर दिया गया था।

उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में डिमोशन के विरोध में याचिका पश्चात् स्टे प्राप्त किया गया था। उसके पुनः वाहन चालक के पद पर पदस्थापना पश्चात् सर्विस बुक का सत्यापन कर एरियर निकालने हेतु कार्यालय में पदस्थ युगल किशोर साहू, सहायक ग्रेड-2 एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-2 से मुलाकात करने पर दोनों के द्वारा 25-25 हजार, कुल 50,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी।

जिसमें से 20,000 रू. एडवांस के रूप में ले लिया गया था। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि दोनों ही आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 16.10.2025 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी युगल किशोर साहू सहायक ग्रेड-2 एवं सुरेन्द्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-2 को प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रूपये, कुल 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts