पटना (ए)। भोजपुरी फिल्मों के हिट मशीन कहे जाने वाले रितेश पांडे ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। रितेश मंगेतर वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शादी के जोड़े में दुल्हा-दुल्हन परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
कैमरे के सामने दिया पोज
तस्वीर में रितेश और वैशाली कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वैशाली ने लाल रंग का लंहगा पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं रितेश ने क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी हुई है।

खास है दिन
एक अन्य तस्वीर में वैशाली, रितेश के पैर छूती दिख रही हैं। तस्वीर के साथ रितेश लिखते हैं कि ‘गृहस्थ आश्रम में प्रवेश। आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है।‘ लॉकडाउन की वजह से शादी में करीबी लोग ही शामिल थे। खास बात है कि दोनों 14 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर परिणय सूत्र में बंधे। इसी दिन रितेश का जन्मदिन भी होता है।
सितारों ने दी बधाई
रितेश पांडे के इस पोस्ट पर भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। आम्रपाली ने लिखा- ‘बधाई।‘ रानी चटर्जी लिखती हैं- ‘बधाई, बहुत प्यारी जोड़ी है, खुश रहिए और लॉकडाउन के बाद पार्टी चाहिए।‘

कौन हैं दुल्हनिया
रितेश की दुल्हनिया वैशाली पांडे गाजीपुर की रहने वाली हैं। वो आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों ने सगाई की थी। उस वक्त भी उनकी सगाई की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।















