मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में डाक विभाग ने कहा, अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) दिशानिर्देशों के अनुसार, नए टैरिफ नियम के तहत भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले डाक शिपमेंट पर घोषित माल मूल्य के 50 प्रतिशत की एक समान दर से सीमा शुल्क लागू होगा…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय डाक विभाग 15 अक्तूबर से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में डाक विभाग ने कहा, अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) दिशानिर्देशों के अनुसार, नए टैरिफ नियम के तहत भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले डाक शिपमेंट पर घोषित माल मूल्य के 50 प्रतिशत की एक समान दर से सीमा शुल्क लागू होगा।
डाक विभाग ने कहा कि वह डीडीपी (डिलीवरी ड्यूटी पेड) और योग्य पार्टी सेवाओं की सुविधा के लिए ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा। बयान में कहा गया है, डाक शुल्क अपरिवर्तित रहेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि निर्यातकों को संशोधित अमेरिकी आयात आवश्यकताओं का अनुपालन करते हुए किफायती अंतरराष्ट्रीय डिलीवरी दरों का लाभ मिलता रहे।















