भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित प्रत्येक मृत अधिवक्ताओं के परिजनो को बीस-बीस लाख रुपये के आर्थिक सहायता राशि एवं अन्य मांग को लेकर सामाजिक संगठन ‘‘आगाज़’’ के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र –
पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से कोविड-19 के संक्रमण के दौरान न्यायालयीन कार्यवाही नही होने की वजह से अनेक वकीलों को आर्थिक संकटो से जूझना पड़ रहा है, सामाजिक संगठन ‘‘आगाज़’’ द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की गयी है कि ऐसी परिस्थिति में वकीलो एवं उनके परिजनो के सदस्यो के मूलभूत समस्याओं के उचित समाधान हेतु सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 से अनेक अधिवक्ता प्रभावित हुये है, वहीं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का निधन भी हुआ है, अनेक मृतक अधिवक्ताओं के परिजनो के सामने गंभीर आर्थिक संकट है, उनके पत्नि एवं बच्चो को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवास जैसे समस्याओं को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। मृतक अधिवक्ताओं के परिजनो की समस्याओं के निराकरण और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से तत्काल बीस-बीस लाख रुपये की वित्तीय सहायता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं विधि-विधायी मंत्री को सामाजिक संगठन ‘‘आगाज़’’ के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने पत्र लिखा है।














