BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 15 मई: आज ग्रहों की स्थिति खतरनाक, ग्रहण योग से इन राशियों को हो सकता है नुकसान, पढ़े अपना राशिफल

ग्रहों की स्थिति- सूर्य राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में जा चुके हैं। वहां पहले से शुक्र, बुध और राहु हैं। अब सूर्य आ गए। सूर्य और राहु का मिलन जनमानस के लिए बहुत खतरनाक है। इस योग को ग्रहण योग कहते हैं। चंद्रमा यहां से निकलकर मंगल के साथ लक्ष्‍मी योग बनाकर बैठे हैं। ये एक अच्‍छी बात है लेकिन चंद्रमा सवा दो दिन तक ही रहते हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर में शनि और गुरु कुंभ राशि में हैं। बहुत हद तक सूर्य के मेष राशि में होने के कारण चीजें अभी रुकी हुई थीं लेकिन वृषभ राशि में जाकर सूर्य जो राहु के साथ हो गए हैं ये खतरनाक साबित हो सकता है जनमानस के लिए बहुत जरूरत है बचकर पार करने की।

राशिफल-
मेष-व्‍यापारिक स्थिति तो ठीक है लेकिन संतान पक्ष, कौटुम्बिक, प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत खराब हो सकती है। बहुत बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-सूर्य के लग्‍न में आने से जहां आपकी स्थिति अच्‍छी हो सकती थी लेकिन बहुत खराब हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपनों पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक नहीं है। व्‍यापार बचा हुआ है। तांबे की कोई वस्‍तु दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

मिथुन-शासन सत्‍ता पक्ष का असहयोग मिलेगा। कुछ गाज गिर सकती है आपके ऊपर। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी अच्‍छी स्थिति दिख रही है। प्रेम और संतान से दूरी की स्थिति हो सकती है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। मां भगवती की अराधना करते रहें।

कर्क-कमजोरी के शिकार जरूर हैं लेकिन पहले से बेहतर हैं। प्रेम और व्‍यापारिक स्थिति पहले से बेहतर है। मध्यम जीवन चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। यात्रा के बारे में सोचा जा सकता है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। आपके लग्‍नेश राहु के साथ आ चुके हैं यह ठीक नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं मानी जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य, मान-सम्‍मान थोड़ा प्रभावित दिख रहा है हालांकि आपकी व्‍यापारिक स्थिति ठीक दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-शासन सत्‍ता पक्ष से बिल्‍कुल न उलझें। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी करीब-करीब सही चलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम और व्‍यापार ठीक-ठाक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-अक्रामकता पर काबू रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। व्‍यापार ठीक-ठाक है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

मीन-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम में सुधार होगा। व्‍यापार ठीक-ठाक है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts